मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शास्त्री नगर निवासी सत्यम रस्तोगी और उनके परिजनों से मुलाकात की। यह मुलाकात हाल ही में हुई एक घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए की गई थी प्रतिनिधिमंडल ने उस कथित घटना के बारे में जानकारी ली, जिसमें भाजपा नेता विकुल चपराणा पर सत्यम रस्तोगी को घुटने टेकने और नाक रगड़ने के लिए मजबूर करने का आरोप है।