लोहरदगा: प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप अंडर-12 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में पीएस लूथरन बनी चैंपियन,एमएस पावरगंज उपविजेता।
बालिकाओं में खेल प्रतिभा को निखारने और फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे सीएम एसओई नदिया हिंदू उच्च विद्यालय, लोहरदगा के खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप अंडर-12 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।