सुसनेर: जीरापुर मार्ग पर जाख के पास सड़क हादसे में भैंस को बचाने में दो युवक घायल, आगर रेफर
शुक्रवार की रात्रि 8 बजे जीरापुर मार्ग पर ग्राम जाख के समीप भैंस को बचाने के चक्कर मे बाइक सवार देव गुराड़िया सोनकच्छ निवासी बाइक सवार राजेंद्र सिंह राजपूत और शिवराज राजपूत घायल हो गए। जिनको 108 एंबुलेंस के अर्जुन सिंह व पायलेट विनोद कुमार प्रजापत के द्वारा शा. सिविल अस्पताल लाया गया। यहा डॉ. खुशवन्त कुशवाह व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दोनों को आगर रैफर किया।