रजौन: छोटी घुटिया गांव में दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, SP से लगाई कार्रवाई की गुहार
रजौन थाना क्षेत्र के छोटी घुटिया गांव में दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है । गांव निवासी अमृत यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका बड़ा बेटा अरविंद यादव अपने खेत के बोरिंग पर जा रहा था । इसी दौरान गांव के ही 10 से अधिक दबंगों ने उसे घेर लिया । सभी ने हमला कर घायल कर दिया ।