मिलक: तुमड़िया गांव से पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, दोनों को भेजा जेल
Milak, Rampur | Jan 30, 2024 शहजादगर पुलिस ने दो वारंटियों को तुमड़िया गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया अवैध तमंचा रखने के आरोप में दोनों के विरुद्ध केस दर्ज था। पेशी पर ना जाने के कारण दोनों अभियुक्तों का कोर्ट से वारंट जारी हुआ था।