मौजमाबाद: चाकसू क्षेत्र के करेड़ा खुर्द गांव में गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का गेहूं जलकर राख
चाकसू के करेड़ा खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में लेने लगी। स्थानीय किसानों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,लेकिन तब तक काफी फसल जलकर राख हो गई।