जौनपुर जिले की प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (बी-पैक्स) इन दिनों गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही हैं। हालात यह हैं कि इन समितियों के कर्मचारियों को पिछले दो वर्षों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है