चकाई: भतुवा कुरहा गांव से पुलिस पर हमला करने वाला नक्सली कमांडर संजू सोरेन को किया गिरफ्तार
Chakai, Jamui | May 6, 2024 बिहार झारखंड सीमा पर स्थित भेलवा घाटी थाना क्षेत्र के भतूवा कुरहा गांव से सुरक्षा वालों ने सर्च अभियान के दौरान हार्डकोर नक्सली कमांडर व चकाई पुलिस टीम पर हमला करने मामले में 9 सालों से फरार चल रहे संजू सोरेन के गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की है। नक्सली की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सफलता मान रही है।