चकाई: नारोडीह गांव में ताला तोड़कर चोरों ने गायब किया सोना चांदी और नगद रुपया
Chakai, Jamui | May 6, 2024 चकाई थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया। घटना नारोडीह गांव की है। एक साथ तीन घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने घर से सोना चांदी नगदी सहित ₹400000 का सामान चुरा लिया। इधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।