चकाई: चकाई में विदाई नहीं करने पर दामाद ने सास को मारा चाकू, गंभीर स्थिति में अस्पताल में इलाज जारी
Chakai, Jamui | May 5, 2024 पत्नी की विदाई नहीं करने पर नाराज दामाद में अपनी सास को चाकू मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे देवघर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज चल रहा है। महिला की पहचान छोटी किस्कू के रूप में की गई है। इधर थाना अध्यक्ष ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।