चूरू: रतनगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, 2 गंभीर घायलों का चूरू अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Sep 11, 2025 चूरू जिले के रतनगढ़ में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मारपीट में घायल दो व्यक्तियों को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल लाया गया, जिनका आपातकालीन वार्ड में इलाज जारी है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक 66 वर्षीय बुजुर्ग निरंजन रूंथला दुकानदार शमसुद्दीन मणियार को पुरानी बात का उलाहना देने गए थे।