चूरू: सदर क्षेत्र के एक गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर छेड़छाड़, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Sep 11, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छात्रा से छेड़छाड़, अपहरण और धमकाने का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय छात्रा के पिता की रिपोर्ट पर महिला थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला थाना पुलिस से गुरुवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दी कि वह गांव के खेत पर ढाणी बनाकर रहता है। उसकी पुत्री कक्षा 11वीं की छात्रा है।