शुजालपुर: बंजारी गांव में पुलिया निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
ग्राम बंजारी में आज नई पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। लंबे समय से ग्रामीण इस पुलिया की मांग कर रहे थे, क्योंकि बरसात के दिनों में आवागमन बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुलिया निर्माण के बाद गांववासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों से संपर्क भी बेहतर होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनि