राजगढ़: राजगढ़ में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, जालपा माता मंदिर के पास हुआ हादसा
राजगढ़ में मंगलवार सुबह 9 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जालपा माता पहाड़ी के पास तेज रफ्तार यामाहा R15 बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई ।