जहानाबाद: चौथे दिन की परीक्षा 16 केंद्रों पर संपन्न, प्रथम पाली में 112 और द्वितीय पाली में 77 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, एक परीक्षार्थी निष्कासित
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का आयोजन स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित वातावरण में सफलतापूर्वक संचालित हेतु पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया तथा परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया जा रहा है। इस संबंध में गुरुवार शाम करीब 7 बजे जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई।