जहानाबाद: शहर के निचली रोड और स्टेशन सहित कई जगहों पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कें हुईं अतिक्रमण मुक्त
शहर के निचली रोड, स्टेशन सहित विभिन्न जगहों पर स्थित मुख्य मार्गो पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस संबंध में मौजूद लोगों ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का जिले में आगमन होना है जिसको लेकर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का काम किया जा रहा है।