जहानाबाद: अलगना के पास सड़क किनारे खेल रही बच्ची को इलेक्ट्रिक ऑटो ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद के अलगना के पास रोड किनारे खेल रही एक बालिका को इलेक्ट्रिक ऑटो ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल बालिका को स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है जहां इलाज जारी है। परिजनों ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि घायल बालिका काको प्रखंड के अलगना निवासी 10 वर्षीय ममता कुमारी है।