🚩 मेवात में आयोजित ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हरियाणा के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम नल्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में भाग लेते हुए हिंदू समाज को एकता, भाईचारे और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, बल्कि हमारी पहचान और विरासत है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक मजबूत रूप से पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
🔱 हर हर महादेव 🔱
#nationaltvmedia #ntvmedia #haryana #nuhmewat #nuh
Palwal, Palwal | Aug 3, 2026