करौं: पथरोल और करौं में छठ की धूम, लोक आस्था के महापर्व की तैयारियाँ जोरों पर
Karon, Deoghar | Oct 24, 2025 पथरोल। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियाँ पथरोल और करौं क्षेत्र में जोर-शोर से चल रही हैं। सार्वजनिक छठ पूजा सेवा समिति द्वारा राजा तालाब, ठाकुर बांध, पाठक तालाब व गजण्डा तालाब जैसे घाटों को रंग-बिरंगे तोरण द्वारों और रोशनी से सजाया जा रहा है। देवघर व पश्चिम बंगाल से मंगाई गई सामग्रियों से सजावट का कार्य तेज