मिलक: रठोंड़ा शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति सहित 4 लोग हुए घायल
Milak, Rampur | Mar 9, 2025 रठोंड़ा शिव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें चार लोग घायल हुए है, जिसमें दो की मामूली चोटें हैं। इस घटना में जिनके ज्यादा चोटे हैं, उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। जबकि दो को मामूली ट्रीटमेंट देकर छुट्टी दे दी है। घटना रविवार शाम 7:30 बजे की है।