प्रखंड क़े अहिरो गांव में आग लग जाने से गोपाल मंडल का घर पूरी तरह जलकर राख़ हो गया. इस अगलगी की घटना में चार बकरी व एक गाय सहित घर में रखे नगदी व कपड़ा,अनाज,बर्तन सहित सामान जलकर राख़ हो गया. जानकारी क़े अनुसार गोपाल क़े परिजन शादी समारोह में शामिल होने होने चले गए थे. सोमवार की सुबह करीब 8 बजे पंसस प्रतिनिधि पप्पू मंडल ने बताया कि इसकी सूचना सीओ को को दी गई है.