बाड़मेर: रीको थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में वांटेड को सरहद सांजटा से किया गिरतार
Barmer, Barmer | Aug 6, 2024 रीको थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी देवाराम मय टीम ने सरहद सांजटा में दबिश देकर अवैध हथियार तस्करी के मामले में वृत स्तर के टॉप-़10 में शामिल वांटेड आरोपी उमेदाराम उर्फ अमु पुत्र दुदाराम निवासी सांजटा को 2 किलोमीटर पीछा कर गिरतार किया।