गोला: गोला के पश्चिमी चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने कई वाहनों को टक्कर मारी, साइकिल सवार 13 वर्षीय छात्रा की हुई मौत
Gola, Gorakhpur | May 16, 2026 गोरखपुर के गोला उपनगर स्थित पश्चिमी चौराहे पर शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने जमकर कहर बरपाया। ट्रेलर चालक ने पहले एक खड़ी कार समेत कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर संजय बिरयानी होटल के सामने साइकिल से सामान लेने जा रही 13 वर्षीय छात्रा शीतल को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।