छोटीसादड़ी: धोलापानी थाने में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान
छोटीसादड़ी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र के धोलापानी पुलिस थाने में सफाई एवं जल स्रोतों के रखरखाव को लेकर विशेष अभियान आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। थाना अधिकारी पूराराम मीणा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में प