प्रयागराज के वाणिज्य कर विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर एक बजे सांगीपुर के समीप वाशिंग पाउडर से भरी एक पिकप को रोक लिया। टीम ने वाहन चालक से वाशिंग पाउडर के बिल व कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका।मामला संदिग्ध देख वाणिज्य कर टीम द्वारा वाशिंग पाउडर से भरी पिकप थाने ले जाकर खड़ा करा दिया गया है। सांगीपुर एसओ राजेन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच वाणिज्य