पन्ना: अमझिरिया टोल के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे उतरी, बड़ा हादसा टला
Panna, Panna | Apr 19, 2026 "पन्ना-कटनी मार्ग पर स्थित अंझिरिया टोल के पास आज रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा टल गया। यहाँ बारछ मोड़ पर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से 10 फीट नीचे जा उतरी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी।"