पन्ना: बूंद-बूंद को तरसती 7 हजार की आबादी; 42 डिग्री की तपिश में सोपिज बने सरकारी कुएं,आदिवासी हलकान।
#jansamasya
Panna, Panna | May 14, 2026 पन्ना के बृजपुर में 42 डिग्री की तपती गर्मी के बीच 7 हजार लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं। जर्जर पाइपलाइन और शोपीस बने सरकारी कुएं प्रशासन की नाकामी बयां कर रहे हैं। जल जीवन मिशन की टंकी खड़ी है, पर नल सूखे हैं। महिलाएं मीलों भटक रही हैं। क्या प्रशासन प्यास बुझाएगा या सिर्फ कागजी आश्वासनों से काम चलेगा?