आज 14 नवंबर शाम 6 बजे कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। केंद्रीय विद्यालय और माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्धता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की सुबह की पाली अब प्रातः 9 बजे से शुरू होगी।