राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए हैं। इसी के तहत आज वाराणसी में राहुल गांधी का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।