BHU में दलित शोध छात्र ने प्रोफेसर पर जूठा समोसा फेंक कर मारने का लगाया आरोप, VC से की शिकायत
बीएचयू के आयुर्वेद फैकल्टी में एक दलित शोध छात्र के साथ फैकल्टी के ही सीनियर प्रोफेसर द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। जिसमे सीनियर प्रोफ़ेसर ने मीटिंग में सबके सामने ही अपना जूठा समोसा फेककर शोध छात्र को मारा और जाति सूचक गालियां भी दी।