दुधि: कनहर पुल के पास लूना में ऑटो ने मारी टक्कर, लूना सवार पति-पत्नी हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कनहर पुल के पास लूना में ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लूना सवार पति पत्नी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 40 इदन पत्नी सरफुद्दीन व 45 वर्षीय सरफुद्दीन पुत्र गफूर दोनों लूना से दुद्धी बाजार से अपने घर जा रहे थे कि मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे ऑटो ने लूना में जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे लूना सवार पति पत्नी दोनों लोग घायल हो गए।