जशपुर: टांगरपानी में बड़ा सड़क हादसा, डायवर्शन पर पलटी यात्री बस, 10 से अधिक घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामगढ़ (झारखंड) से कोरबा जा रही 'जय बाला' ट्रैवल्स की यात्री बस शुक्रवार की सुबह करीब 3:30 बजे सड़क किनारे बने डायवर्शन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे, जो अधिकांशतः गहरी नींद में थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई