फिरोजाबाद के विकास भवन सभागार में बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब किसान समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें टूण्डला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा आज जनपद के 2,23,209 किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त डीबीटी से भेजी जा रही है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सभी पशुओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा।