बालोद: हल्दी-अदरक की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा ₹49,800 तक अनुदान, पहले आओ-पहले पाओ के तहत आवेदन शुरू
Balod, Balod | Jun 12, 2026 बालोद जिले में खरीफ सीजन के दौरान मसाला फसलों को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग ने हल्दी और अदरक की खेती पर अनुदान देने की योजना शुरू की है। राज्यपोषित मसाला क्षेत्र विस्तार योजना अंतर्गत किसानों को प्रमाणित बीजों पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।