बारां: गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के तत्वावधान में तेल फैक्ट्री में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती मनाई गई
Baran, Baran | Sep 14, 2025 सामाजिक क्रांति के प्रणेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जन्म जयंती के उपलक्ष में गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद जिला बारां के तत्वावधान में रविवार को सायं 7 बजे के करीब तेल फैक्ट्री स्थित निजी आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें संघटन के पदाधिकारियों, सदस्यों व समाज जनों ने भाग लिया।