बांसगांव के हटवार मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक बोलेरो अनियंत्रित होकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश पांडेय के घर के बरामदे से टकरा गई। यह हादसा एक टेंपो को बचाने के प्रयास में हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घर के बरामदे का पिलर पूरी तरह टूट गया और बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।