जमुई: बिजली ऑफिस के पास दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत, दो युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी
बिजली आफिस के पास रविवार की रात 8:30 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक युवक के शव को सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि घायल दो युवकों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।