साहिबगंज: नाबालिग लड़की का युवक ने किया अपहरण, नगर थाना क्षेत्र की पुलिस नाबालिग को बरामद कर मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल लाई
नगर थाना क्षेत्र से बीते दिनों नाबालिग लड़की का उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने जबरन शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया था। जहां इस मामले को लेकर नाबालिग लड़की के परिजनों ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला प्रकाश में आने के बाद नगर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करने के बाद मेडिकल जांच करवाने हेतु सदर अस्पताल लेकर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।