खरगोन जिले के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए 18 जून का दिन बड़ा अवसर लेकर आ रहा है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद सभागृह, पुराना कलेक्टर कार्यालय खरगोन में एक दिवसीय मेगा रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न निजी कंपनियां सीधे युवाओं का चयन करेंगी।