पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ खेशमी जोरिया स्थित शमशान घाट की जमीन को भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर 12 बजे एक विशाल 'महापंचायत' का आयोजन किया, जिसमें प्रशासन से दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और पवित्र जमीन को मुक्त