मैहर: बारहिया में दर्दनाक हादसा: पेड़ गिरने से बाइक सवार युवती की मौत, तीन घायल
मैहर क्षेत्र के बारहिया गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, गांव में एक व्यक्ति अपने घर के सामने यूकेलिप्टस (लिप्टिस) के पेड़ की कटाई करवा रहा था। पेड़ को ट्रैक्टर की मदद से खींचा जा रहा था जो पेड मोटर साईकिल मे गिरा।