हनुमना थाना क्षेत्र निवासी किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजन काफी तलाश किया पर किशोरी का कहीं पता नहीं चला तो पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई।पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि परिजन किसानी के कार्य में व्यस्त थे किशोरी घर में अकेली थी जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी घर पर नहीं मिली।