खिलचीपुर: भोजपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, शादी में जा रहे 3 चचेरे भाइयों में से एक की मौत
भोजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात काल्याखेड़ी जोड़ के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय कमल सिंह सौंधिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो चचेरे भाइयों को हल्की अंदरूनी चोटें आई हैं। तीनों भाई बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी बिना किसी संकेत के खड़ी ट्रॉली से उनकी भिड