हसपुरा: पत्थरौल हाईस्कूल के मैदान में एनडीए गठबंधन की ओर से जन आशीर्वाद सभा का आयोजन, शामिल हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री
हसपुरा ब्लॉक के पत्थरौल हाईस्कूल के मैदान में सोमवार को एनडीए गठबंधन की ओर से जन आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। जन आशीर्वाद सभा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलिप जायसवाल, रालोमो राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तमाम लोगों से आशीर्वाद मांगा।सभी ने विकास कार्य को गिनाया।