हाथरस: रतनगर्भा कॉलोनी में खाना बनाते समय लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों में मचा हड़कम्प, सूचना पर तीन दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के पास कॉलोनी रत्नगर्भा में मंगलवार शाम 5:30 बजे के लगभग मकान मालिक द्वारा खाना बनाते समय भीषण आग लग गई इस आग में इतना भयंकर रूप ले लिया जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल आए सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने बी मुश्किल आग पर काबू पाया इस घटना में घर में दो पालतू जानवर एवं दो बाइक जल गए