पन्ना: 1000 फीट ऊंचे ग्लास ब्रिज पर लगा पारदर्शी कांच, पहली तस्वीर आई सामने, देखकर थम जाएंगी सांसें
Panna, Panna | Apr 2, 2026 पन्ना से बड़ी खबर! बृहस्पति कुंड पर बन रहे बुंदेलखंड के पहले ग्लास स्काईवॉक का काम लगभग पूरा हो गया है। 1000 फीट गहरी खाई के ऊपर पारदर्शी कांच बिछा दिया गया है, जिसकी पहली एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आ गई है। 20 अप्रैल को उद्घाटन के साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर हब बन जाएगा। अब हवा में तैरने का अनुभव होगा हकीकत!