बिसौली: बिसौली में मोहर्रम का पहला अलम जुलूस निकला, गम-ए-हुसैन की याद में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी
Bisauli, Budaun | Jun 17, 2026 बिसौली नगर में मोहर्रम का चांद दिखाई देने और उसकी शरई तस्दीक होने के साथ ही इस्लामी साल 1448 हिजरी का आगाज कर दिया गया। इसके साथ ही नगर में गम-ए-हुसैन और अजादारी का माहौल शुरू हो गया है।बुधवार को 7 बजे करीब मोहर्रम का पहला अलम जुलूस अंजुमन फरौगे अजा की कयादत में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया।