गुना नगर: पीपरोदा खुर्द में डीजे बजाने पर जन्मदिन में हुआ विवाद, पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप, शिकायत दर्ज
गुना कैंट थाना के पीपरोदा खुर्द में जन्मदिन पर डीजे बजाने पर 28 अक्टूबर को हुआ विवाद बढ़ गया। 30 अक्टूबर को फरियादी महिला रुक्मणी कुशवाहा ने कहा, बेटे राहुल का जन्मदिन था, पड़ोसियों ने 28 अक्टूबर को डीजे बंद करने मारपीट की। इसके बाद 30 अक्टूबर सुबह घर में घुसकर दोबारा मारपीट की। बेटा और पति के साथ मकान मालिक पन्नालाल गंभीर घायल है। थाना में शिकायत की है।