सिकंदरा: सिकंदरा में वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की, पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना
सिकंदरा कस्बे में शनिवार को करीब 11बजे वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं का वट वृक्षों के पास पूजन-अर्चना के लिए जमावड़ा लगा रहा। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर हाथों में पूजन सामग्री और फलों की थाली लेकर वट वृक्षों के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा कर अपने पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प