बरबीघा: बरबीघा में कुख्यात बाइक चोर मंटू सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में मामले दर्ज थे
बरबीघा पुलिस ने अंततः कुख्यात बाइक चोर सरगना मंटू सिंह को श्री बाबू चौक से शुक्रवार 9:00 बजे गिरफ्तार कर लिया है। मंटू सिंह, बरबीघा नगर क्षेत्र के मिशन चौक मोहल्ला निवासी है और उस पर नवादा, जमुई सहित कई जिलों में बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। 13 अप्रैल को बरबीघा के कोयरीबीघा से एक बाइक चोरी की घटना के बाद मंटू की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुई थी।